घोसी में कोटेदारों ने मुख्यमंत्री का सुना प्रसारण,राशन कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, नई प्रणाली से मिली सौगात

Kotdars in Ghosi listened to the Chief Minister's broadcast, increased dividends for ration dealers, a gift from the new system.

संवाददाता

घोसी।मऊ। घोसी ब्लाक सभागार में सुभासपा एमएलसी बिच्छेलाल राजभर एवं एसडीएम अशोककुमारसिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि और राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण को को देखने के साथ जानकारी प्राप्त किया। कार्यक्रम में घोसी तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉकों के उचित दर विक्रेता (राशन कोटेदार) मौजूद रहे। कुछ लोगों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड को भी दिया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए इसे 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की सौगात दी। इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।घोसी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और नई व्यवस्था के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा। लाभांश बढ़ाए जाने पर कोटेदारों ने खुशी जताते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया।कार्यक्रम में एमएलसी विच्छेलाल राजभर, एसडीएम अशोककुमारसिंह, बीडीओ कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, चेयरमैन मुन्ना गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष फागु सिंह, मंजीत पासवान, रघुनन्दन यादव, अनिरुद्ध सिंह, पूर्ति लिपिक घोसी, सप्लाई क्लर्क सत्यप्रकाश, आर्यन गौतम और अमित यादव सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों के उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। अधिकारियों ने कोटेदारों को नई फीडबैक प्रणाली और राशन वितरण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button