Mau news;पहाड़पुर गांव में भूमि बंटवारे के विवाद के निपटारे को लेकर एसडीएम अशोक कुमारसिंह ने किया मौके का किया निरीक्षण
Mau news: SDM Ashok Kumar Singh inspected the spot to resolve the land division dispute in Pahadpur village.

संवाददाता
घोसी।मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में शहादुर बनाम जय बहादुर धारा 116 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के मुकदमे के जल्द सही निस्तारण को लेकर ग्राम पहाड़पुर पहुंच कर विवादित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया, तहसील घोसी के पहाड़पुर गांव स्थित गाटा संख्या 211 को लेकर शहादुर एवं जयबहादुर के बीच धारा 116का मुक़दमा लम्बे समय से निराकरण हेतु विचाराधीन है। इसको लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ गांव पहुंच कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में सम्बन्धित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।मौके पर स्थल निरीक्षण पक्षो की उपस्थिति में किया गया,लेखपाल सौरभ राय भी मौजूद रहे, निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वादी के साथ गांव वालों की बातों को सुना और मौके पर मौजूद कानूनगो व लेखपाल को पूरी पारदर्शिता के साथ पैमाइश कर जल्द से जल्द आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों के कारण गांवों का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और नियमों के तहत सभी को उनका जायज हक दिलाया जाएगा। कहा कि आपसी सहमति से निर्णय अच्छा रहता है।कोई शांतिभंग या जानबूझ कर विवाद उत्पन्न करेगा तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होगी। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ एआरके सुधाकर, हल्का लेखपाल सौरभ राय आदि के साथ दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।



