Jaunpur news:तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Jaunpur news: Young man dies after drowning in pond, panic in the village
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में लेगुरापर मस्जिद के पास जोगीबीर तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। तालाब में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस के दीवान रामश्रय राव के प्रयास से युवक का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



