Azamgarh News:शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की मांग पर देवारा विकास सेवा समिति के साथ आए दिनेश यादव

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की मांग पर देवारा विकास सेवा समिति के साथ आए दिनेश यादव

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत देवरांचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की स्थापना समेत मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को युवा समाजसेवी दिनेश यादव का समर्थन मिला है। उन्होंने समिति की मांगों को क्षेत्रवासियों की जरूरत बताते हुए कहा कि देवरांचल के विकास के लिए इन सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है।

दिनेश यादव ने कहा कि देवरांचल के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को समय और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास की पहली सीढ़ी है, वहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध करा सकती हैं।

तहसील की मांग पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र में तहसील की स्थापना होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी।

युवा समाजसेवी ने कहा कि “यह लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई है” और जनहित से जुड़ी इन मांगों के लिए वह देवारा विकास सेवा समिति तथा क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी वर्गों से विकास की इस आवाज में सहभागिता की अपील की।

समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने दिनेश यादव के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाई जाएगी। आंदोलन को मिले समर्थन के बाद देवरांचल में इन मांगों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button