Azamgarh News:NCSAM के तहत अमर शहीद इंटर कॉलेज ईश्वरपुर में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी*
दिनांक – 07.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
*• NCSAM के तहत अमर शहीद इंटर कॉलेज ईश्वरपुर में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी*
*• साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति किया गया जागरूक*
भारत सरकार गृह मंत्रालय के I4C द्वारा चलाये जा रहे **नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM)** के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.10.2026 को **अमर शहीद इंटर कॉलेज, ईश्वरपुर, आजमगढ़** में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ **डॉ0 अनिल कुमार** के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात **पंकज श्रीवास्तव** के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध **कौस्तुभ त्रिपाठी** के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान **डिजिटल अरेस्ट**, फर्जी पुलिस/सीबीआई/साइबर पुलिस अधिकारी बनकर धन की मांग, फर्जी ऐप एवं लिंक के माध्यम से ठगी, गिफ्ट/लॉटरी स्कैम, फर्जी ट्रेडिंग एवं इन्वेस्टमेंट ग्रुप, क्रिप्टो स्कैम, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फर्जी पेमेंट लिंक, OLX/KYC फ्रॉड, ऑनलाइन लोन स्कैम, म्यूल अकाउंट, फर्जी मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी, हनी ट्रैपिंग, सेक्सटॉर्शन एवं न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
साइबर अपराध से बचाव हेतु **लाउडहेलर एवं पम्पलेट** के माध्यम से भी जनजागरूकता की गयी। विशेष रूप से विद्यार्थियों को सलाह दी गयी कि अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने अथवा अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें।
साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में **बिना समय गंवाये साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराने** की जानकारी दी गयी, जिससे ठगी की धनराशि को समय रहते रोके जाने की संभावना बढ़ जाती है।
**सेक्सटॉर्शन से बचाव के संबंध में** बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर पहले दोस्ती करते हैं और बाद में वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल करते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार का भुगतान न करने तथा तत्काल 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गयी।
**उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी-**
उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय, हे0का0 कल्लू प्रसाद, का0 विशाल यादव, का0 विकास कुमार, म0का0 हसीना खातून एवं म0का0 संज्ञा देवी, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।



