Azamgarh News:धारा 84 के तहत आरोपी के घर नोटिस चस्पा, कराई गई मुनादी
धारा 84 के तहत आरोपी के घर नोटिस चस्पा, कराई गई मुनादी
ठेकमा, आजमगढ़
बरदह थाना क्षेत्र की ठेकमा चौकी पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की। पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे के फरार आरोपी के घर धारा 84 BNSS के तहत नोटिस चस्पा किया गया और पूरे गांव में ढोल नगाड़े के साथ मुनादी कराई गई।
ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (SPL-J) पॉक्सो एक्ट कोर्ट आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
मुकदमा अपराध संख्या 209/26 के आरोपी अमन सिंह पुत्र अरविंद सिंह, निवासी महरूपुर, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम आरोपी के पैतृक आवास पर पहुंची और घर पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया।
साथ ही पुलिस ने गांव में सार्वजनिक रूप से मुनादी कराकर ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी और आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय में हाजिर होने के लिए कहा।
चौकी प्रभारी ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि में आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।



