Azamgarh News:पुलिस लाइन आजमगढ़ में एसएसपी इलेवन एवं महाराजा सुहेलदेव जायंट्स के बीच T-20 नाइट मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन*

पुलिस लाइन आजमगढ़ में एसएसपी इलेवन एवं महाराजा सुहेलदेव जायंट्स के बीच T-20 नाइट मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन*

रोमांचक मुकाबले में एसएसपी इलेवन ने महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों से हराया*

दिनांक 22.08.2026 को पुलिस लाइन आजमगढ़ में *एसएसपी इलेवन एवं महाराजा सुहेलदेव जायंट्स जहानागंज* के बीच *T-20 नाइट मैत्री क्रिकेट मैच* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मण्डलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* सहित पुलिस अधिकारी, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

मैच का शुभारंभ मण्डलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान *एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा गेंदबाजी तथा जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार द्वारा बल्लेबाजी* कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

एसएसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में *203 रन* बनाए। टीम की ओर से *भास्कर मिश्रा ने सर्वाधिक 74 रन* बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराजा सुहेलदेव जायंट्स की टीम *75 रन* ही बना सकी। इस प्रकार एसएसपी इलेवन ने *128 रनों से शानदार जीत* दर्ज की।

गेंदबाजी में *एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने सर्वाधिक 03 विकेट* हासिल किए।

मैच के उपरांत विजेता टीम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों, पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं के लिए *सहभोज* का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button