Azamgarh News:दैनिक जागरण के डिप्टी मैनेजर रामबचन राय की मां गुजराती देवी का निधन

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

दैनिक जागरण के डिप्टी मैनेजर रामबचन राय की मां गुजराती देवी का निधन

आजमगढ़ जनपद स्थित दैनिक जागरण कार्यालय के विज्ञापन विभाग में डिप्टी मैनेजर रामबचन राय की मां गुजराती देवी का शुक्रवार की देर रात 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

देर रात ही उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव लाया गया। शनिवार को परिजनों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट पर किया गया। उनके इकलौते पुत्र रामबचन राय ने मुखाग्नि दी।

गुजराती देवी के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

90 वर्ष की आयु में जीवन की लंबी यात्रा पूरी कर गुजराती देवी अपने पीछे परिवार के लिए प्रेम, संस्कार और स्मृतियों की अमिट छाप छोड़ गईं। अंतिम विदाई के दौरान मौजूद हर आंख नम थी और वातावरण पूरी तरह गमगीन नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button