Azamgarh news:रास्ते व आबादी की जमीन के विवाद में पट्टीदार भिड़े, कई घायल

Azamgarh news: Pattidars clashed over road and inhabited land dispute, many injured

अतरौलिया थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में बुधवार सुबह आबादी की जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अतरौलिया थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।रामहरीश वर्मा पुत्र स्व. रघुनंदन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आबादी की जमीन को लेकर उनके पट्टीदार विवाद करने लगे। आरोप है कि राजेंद्र वर्मा, प्रवेश वर्मा, लखियावती और सुमन ने एकराय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामहरीश का आरोप है कि उन्हें घसीट-घसीटकर पीटा गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।वहीं, दूसरे पक्ष के प्रवेश वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि घर के रास्ते से ईंट निकालने को लेकर विवाद हुआ। उनके अनुसार, उनके पिता ने रास्ते से ईंट निकालने का विरोध किया तो रामहरीश, राकेश वर्मा और रमेश वर्मा ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके पिता, माता और उन्हें चोटें आईं। प्रवेश ने सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने का आरोप लगाया है। प्रवेश के मुताबिक, 25 अगस्त को भी रास्ते और निर्माण कार्य को लेकर विवाद की सूचना पर पीआरवी-112 मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बिना सहमति निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद बुधवार को फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।

मारपीट का वीडियो वायरल

घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया है।अतरौलिया पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर और वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button