Azamgarh News:सनवीर सोनोग्राफी एंड पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधा
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
सनवीर सोनोग्राफी एंड पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधा
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज कस्बा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सनवीर सोनोग्राफी एंड पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। जनपद के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनीष त्रिपाठी ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया और संचालक को अपनी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्येंद्र जी प्रांत संयोजक ग्राम विकास योजना गोरक्ष प्रांत तथा विशिष्ट अतिथि रमाकांत जी, जिला प्रचारक आजमगढ़ उपस्थित रहे। डॉ. मनीष त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध होना लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन समारोह में गुलाब यादव, विजय बहादुर यादव, डॉ. दीपक, मनसा यादव, आशुतोष सिंह, हैप्पी, आशीष यादव, विकास यादव, शुभम राय समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सेंटर संचालक एवं उपस्थित लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।



