Azamgarh News:थाना जहानागंज पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय*

*थाना–जहानागंज, जनपद–आजमगढ़*

थाना जहानागंज पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय*

अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.08.2026 को थाना जहानागंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना पर तरछा पुलिया के पास से 01 शातिर *अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र धुरीलाल निवासी ग्राम गभियाई, थाना आलापुर, जनपद बदायूं, उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार* किया गया।

तलाशी के दौरान *अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद* हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 181/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरान्त मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है, जिसमें मु0अ0सं0 352/2024 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस, थाना जहानागंज तथा मु0अ0सं0 233/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज शामिल हैं।

उ0नि0 दिनेश कुमार पाल, उ0नि0 अजय निषाद, का0 दुर्गादीन सरोज, का0 अजय गौड़ एवं रि0का0 रितेश प्रताप सिंह, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button