आजमगढ़:फैजी नर्सिंग होम फरिहा के स्टॉफ के लोगों ने किया रक्तदान
Azamgarh: Staff of Faizi Nursing Home Fariha donated blood.
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा बाजार में स्थित फैजी नर्सिंग होम के स्टॉफ ने ब्लड बैंक आजमगढ़ पहुंच कर रक्तदान किया इस रक्तदान महादान में अमर यादव उर्फ चन्द्रकेश यादव , आलोक कुमार, मंजय यादव, पल्लवी यादव, नीतू कुमारी, एवं ग्रामीण सेराज अहमद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए इसे मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया। स्टॉफ के फार्मासिस्ट अमर यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रक्तदान एक महादान है। हम लोगों द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ लोगों को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए और इस नेक कार्य में अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत कभी भी किसी व्यक्ति को पड़ सकती है। ऐसे में समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर इमरान अहमद, डॉक्टर डीडी सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।



