आजमगढ़:कुएं में मिला 2 दिन से लापता महिला का शव, परिजनों में कोहराम
Azamgarh: Body of woman missing for 2 days found in well, family members in turmoil
ठेकमा ,आजमगढ़ :बरदह थाना क्षेत्र के दशमड़ा गांव में दो दिन से लापता महिला का शव गांव के बाहर स्थित एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार महिला संगीता यादव (55 वर्ष) पत्नी जोगेंद्र यादव 2 दिन से घर से लापता थी। परिजनों ने 27/08/2026 को बरदह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए तो कुएं में शव पड़ा देखा। शोर मचाने पर ग्रामीणों व परिजनों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की तीन बेटियां शर्मिला, प्रमिला, सोनी और 12 वर्षीय पुत्र अनमोल यादव है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बरदह थाना अध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।



