Azamgarh News:नई किरण की पहल से फिर जुड़ा टूटता परिवार, दहेज प्रताड़ना के विवाद में हुआ समझौता

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

नई किरण की पहल से फिर जुड़ा टूटता परिवार, दहेज प्रताड़ना के विवाद में हुआ समझौता

आजमगढ़, 28 अगस्त। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में शुक्रवार को आयोजित बैठक में पारिवारिक विवाद के एक मामले का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। परामर्शदात्री टीम के प्रयास से पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ और टूटने की कगार पर पहुंचा परिवार फिर से जुड़ गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पत्रावली से संबंधित दोनों पक्षों को नोटिस और दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर मिडिएशन के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों की मौजूदगी में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की टीम ने उनकी समस्याएं सुनीं और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद के समाधान का प्रयास किया।प्रकरण में आवेदिका खुशबू कुरैशी उर्फ जीनत पुत्री सोहराब कुरैशी, निवासी ग्राम जालन्धरी, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ने आरोप लगाया था कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कम दहेज लाने को लेकर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसका स्त्रीधन लेकर उसे घर से निकाल दिया गया।परामर्शदात्री टीम के प्रयासों से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पारिवारिक विवाद का समाधान कराया गया और उनके बीच सफल समझौता हुआ। बैठक में कुल एक प्रकरण में समझौता कराया गया।बैठक में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता और महिला आरक्षी नेहा सिंह सहित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस के अनुसार, नई किरण परियोजना का उद्देश्य बिखरते परिवारों को आपसी संवाद, परामर्श और समझौते के माध्यम से दोबारा जोड़ना है। इसके जरिए पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों में सौहार्द और विश्वास कायम करने के साथ ही पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में भी सहयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button