Azamgarh News:निजामाबाद नवागत नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह ने कार्य भार संभाला।

निजामाबाद नवागत नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह ने कार्य भार संभाला।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद तहसील में नवागत नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह ने कार्यभार संभाला।आप मूलरूप से बलिया के सिकंदर तहसील के रहने वाले है। इनकी शिक्षा दीक्षा बलिया में हुई।यह पहले राजस्व निरीक्षक के पद पर रहे।यह तीन साल से सगड़ी तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर रहते हुए निजामाबाद तहसील में नायब तहसीलदार का पद भार संभाले। तो वहीं उमेश कुमार सिंह ने निजामाबाद तहसील में तहसीलदार का पदभार संभाले।सुल्तान पुर के मूल निवासी उमेश कुमार सिंह 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। 14 महीने लालगंज और 7 दिन फूलपुर में रहने के उपरांत निजामाबाद तहसील में तहसीलदार का पद भार ग्रहण किए। सरल हृदय कोमल बचन के धनी नवागत नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह और तहसीलदार उमेश कुमार सिंह से मीडिया के लोगों द्वारा पूछने पर पहली प्राथमिकता पर उन्होंने कहा कि सबके साथ न्याय करूंगा।उन्होंने कहा कि सभी लोगों का सम्मान किया जाएगा किसी के साथ भेद भाव नहीं किया जायेगा।सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करूंगा।पुरानी फाइलों का निपटारा जल्द से जल्द करूंगा।नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह और तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के सभी लोगों से कहा है कि आप लोगों की कोई भी समस्या या शिकायत हो तो आप हमसे जब चाहे मिल सकते हैं आप लोगों की समस्या के समाधान के लिए ही तो सरकार हम लोगों को नियुक्त किया है।बाकी ज्यादा गंभीर समस्या हो तो हमारे उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अयान जैन जी दस बजे अपने चैम्बर में बैठ जाते हैं उनसे आप लोग अपनी समस्या कह सकते हैं आप लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button