Azamgarh News:नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 20.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि वादीकी पुत्री के स्कूल गयी थी वापस नही आयी खोजबीन करने पर नही मिल रही है। जिसके आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-178/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
विवेचना के दौरान अभियुक्त फकरे आलम पुत्र मुस्लिम निवासी कौड़िया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 28.08.2026 को उ0नि0 योगेश कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त फकरे आलम पुत्र मुस्लिम निवासी कौड़िया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को बाबा बेचन मोड़ के पास से समय करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* फकरे आलम पुत्र मुस्लिम, निवासी कौड़िया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-178/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 योगेश कुमार सरोज, का0 अभिनन्दन कुमार, का0 श्री कुमार, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़।



