आजमगढ़:दत्तात्रेय मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 70 लाख रुपये स्वीकृत, कार्य शुरू
Azamgarh: Rs 70 lakh approved for beautification of Dattatreya temple, work begins

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़ ।निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक दत्तात्रेय मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। रविवार को मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।रविवार को दोपहर करीब एक बजे समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर शेरपुर तिराहा पर आमरण अनशन किया था। तत्कालीन उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया था। इसके बाद उनकी मांगों को संबंधित विभागों को भेजा गया था।अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि उनकी दस सूत्रीय मांगों में ऐतिहासिक दत्तात्रेय मंदिर के सुंदरीकरण की मांग भी शामिल थी। मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत होने और कार्य शुरू होने पर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली मांग के पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू के आमरण अनशन के दौरान दिए गए मांग पत्र में दत्तात्रेय मंदिर के सुंदरीकरण की मांग भी शामिल थी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू, मंदिर के पुजारी रवि महाराज, बलराम तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



