सर्वोदय में 9वीं जिला अंतर-विद्यालय कूडो चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ,300 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
9th District Inter-School Kudo Championship inaugurated with grand ceremony at Sarvodaya; over 300 players showcase their strength
आजमगढ़। कूडो एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय 9वीं जिला अंतर-विद्यालय कूडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ रविवार को घोरठ स्थित सर्वोदय महिला पी.जी. कॉलेज में हुआ। 30 और 31 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डीएसपी बिशुनदेव यादव, सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथियो में समाजसेवी रामचंद्र यादव, अवध राज यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा भी पैदा करते हैं।कूडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन प्रदेश सचिव सेन्सेई संजय कुमार यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य विद्यालयी स्तर पर कूडो खेल को बढ़ावा देना और उभरती प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। दो दिनों तक चलने वाली इस स्पर्धा में विभिन्न आयु और भार वर्गों के खिलाड़ी पदक और सम्मान के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस दौरान देवेन्द्र वर्मा, हिमांशु यादव, विनोद, संघर्ष, लक्ष्मी, सपना आज़ाद, एहतिशाम, सुप्रीत और प्रियम आदि रहे।



