जबलपुर में चली गोली एक की मौत,एक घायल,

One killed, one injured in firing in Jabalpur

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के भवानी चौक में हुई गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। एक युवक घायल भी हुआ है। घायल युवक अंकित रैकवार के मुताबिक, राजा सोनकर के मकान की पहली मंजिल पर वीरेंद्र सोनकर एक अवैध हथियार को टेस्ट कर रहा था। इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई। गोली लगने से करण की मौत हो गई, जबकि अंकित रैकवार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

 

घटना दोपहर करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। घायल अंकित के अनुसार, जिस हथियार को टेस्ट किया जा रहा था, वह माउजर ऑटोमेटिक बताया जा रहा है। अंकित ने पुलिस को दिए बयान में गोली चलने के लिए वीरेंद्र सोनकर को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल जब्त की है और हथियार के लाइसेंसी होने की भी जांच की जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक करण दीनदयाल मदन मोहन मालवीय नगर का रहने वाला बताया गया है, जबकि घायल अंकित रैकवार गोरा नगर का निवासी है। थाना प्रभारी हनुमान ताल सुभाष बघेल ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल पुलिस घायल के बयान, घटनास्थल से मिले हथियार और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसका था और उसे घर में किस उद्देश्य से लाया गया था। हनुमानताल क्षेत्र में एक महीने के भीतर हत्या की तीसरी घटना होने के कारण इस वारदात ने इलाके में चिंता जरूर बढ़ा दी है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button