श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व विश्वकर्मा पूजा को लेकर घोसी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील hai

Peace committee meeting held at Ghosi police station regarding Shri Krishna Janmashtami and Vishwakarma Puja, appeal for maintaining peace and harmony

घोसी।मऊ। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की शाम 5 बजे घोसी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कोई भी नई परम्परा कायम नहीं होनी चाहिए।बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि घोसी की पहचान आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है। त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक निर्भय होकर त्योहारों में शामिल हो सके। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा अराजक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। कोई भी नई परम्परा कायम नहीं होनी चाहिए।सभी आयोजकों से अपील की गई कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित नियमों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा करने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही पुलिस बेहतर कानून व्यवस्था कायम रख सकती है और घोसी में दोनों पर्व पूरी शांति एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराए जाएंगे।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अवर अभियंता माजिद, भाजपा नेता प्यारे लाल राजभर, अनिरुद्ध सिंह, रघुनंदन यादव, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, सचिन, सनाउल्लाह खान, अशोक सिंह, अवनिश यादव सहित ग्राम प्रधान बालचंद, शेषनाथ शर्मा, शादाब, वंश बहादुर यादव, उदय राज सहित क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button