Mau news:तहसीलदार के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों,राजस्व कर्मचारियों ने गांव गांव जाकर बड़े बकायादारों से किया संपर्क
Mau News: Under the leadership of the Tehsildar, bank employees and revenue officials went from village to village and contacted the big defaulters.
Mau News:घोसी।मऊ ।तहसीलदार अनीस कुमार सिंह के नेतृत्व मे यूपी ग्रामीण बैंकघोसी के मैनेजर अवनीश सिंह एवं संग्रह आमीनो के साथ राजस्व वसूली के लिए लखनी मुबारकपुर,बैरासी, नदवल, भावनपुर, मिर्जाजमालपुर, बड़ागांव पकड़ी करीमुद्दीन पुर सहित दर्जनों गांवों के एक लाख से अधिक के बड़े बकायदारों के घर जाकर बैंक लोन को जल्द से जल्द जमा करने को लेकर प्रेरित किया गया। साथ ही नियमानुसार बकाया धनराशि जमा करने हेतु प्रशासनिक दबाव बनाया गया। टीम में मुख्य रुप से संग्रह एवं सामयिक संग्रह अमीन उमेश चन्द्र पाण्डेय, बदरुज्जमा खाँ, रुद्र दत्त मिश्रा आदि शामिल रहे



