एसडीएम की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, स्वामित्वयोजना, फार्मररजिस्ट्री और एग्रीस्टेक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

SDM chairs review meeting of Revenue Department, directs speed up works under Svamitva Yojana, Farmer Registry and AgriStake


MauNews:घोसी।मऊ। एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में राजस्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, क्षेत्र के कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) और लेखपाल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शासकीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, पैमाइश प्रकरणों के निस्तारण और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एसडीएम ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर निर्देश जारी किए

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण और किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

जमीनों के अंश निर्धारण (हिस्सा तय करना) और रोवर (आर ओ वी आर ) तकनीक के माध्यम से पैमाइश के पेंडिंग मामलों को बिना किसी देरी के पारदर्शी तरीके से निपटाने के सख्त निर्देश दिए गए।

डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्री स्टेक से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को कहा गया ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस ) पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया, जिससे आवेदकों को तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।  दुर्घटनाग्रस्त किसानों और उनके आश्रितों को योजना का लाभ समय से दिलाने के लिए लंबित फाइलों का तत्काल सत्यापन कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कानूनगो और लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें। इस अवसर पर एआरके सुधाकर, कानूनों मतीन खान, राजेश, परशुराम, लेखपाल अरविन्द पाण्डेय, सौरभ राय, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button