ब्राह्मणविकासपरिषद के सदस्य रहे स्वरामप्रताप पाण्डेयके ब्रह्मभोज में उमड़ा जनसैलाब, प्रबुद्ध जनों ने दी श्रद्धांजलि 

A huge crowd gathered at the Brahmabhoj of Swarampratap Pandey, a member of the Brahmin Vikas Parishad; enlightened people paid tribute.

Mau News:घोसी।मऊ।घोसी ब्लॉक के टड़ियांव गांव निवासी,वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय के चाचा स्वर्गीय रामप्रताप पाण्डेय के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परिजनों से मिलकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, मीडियाकर्मियों, राजनेताओं और अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय रामप्रताप पाण्डेय विगत एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे और 19 अगस्त को 72 वर्ष की आयु में उनका देहावसान हो गया था।

श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रमुख रूप से पहुंचे लोग

ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे प्रणव चतुर्वेदी ब्राह्मण विकास परिषद के मंत्री संजय त्रिपाठी,घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह,अधिवक्ता संघ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय,

किसान नेता व लोकदल के प्रदेश सचिव देवप्रकाश राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, भासपा प्रदेश उपाध्यक्ष फागू सिंह, घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, भाजपा नेता राघवेंद्र राय,वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, अरविंद सिंह, दिनेश ओझा, कालिका दत्त पांडे, शमशाद, पूर्व अध्यक्ष तारिक ज़फर आजमी, रामबदन यादव, बृजेंद्र राय, पीसी राय, अतुल यादव, अनिल कुमार मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण राय ,घोसी तहसील बार एसोसिएशन वर्तमान मंत्री जय हिंद सिंह, उपाध्यक्ष विपुल राय, वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री राजेश सोनकर, इंद्रसेन उपाध्याय, सुतीक्ष्ण मिश्रा, ब्रह्मदेव उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय,वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश गुप्त, अशोक श्रीवास्तव,डॉक्टर अरुण मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, उमाकांत त्रिपाठी, देवेंद्र कुशवाहा, बन्ने खान, पवन उपाध्याय, वायुनंदन मिश्रा, रूपेंद्र भारती, सुदर्शन कुमार।कार्यक्रम के अंत में सतीश कुमार पाण्डेय व उनके परिजनों ने आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button