लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
Love & War’ to Bring Together Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Vicky Kaushal in a Grand Cinematic Spectacle
Mumbai: A major update has emerged on Sanjay Leela Bhansali’s much-awaited film Love & War, one of the most anticipated projects in Indian cinema known for its grandeur, romance and spectacular visual storytelling. Starring Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Vicky Kaushal, the grand romantic war drama has completed its shooting and has now entered the crucial post-production stage.
Love & War is particularly special as it brings together Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Vicky Kaushal for the first time in Sanjay Leela Bhansali’s larger-than-life cinematic universe. Audiences are eagerly looking forward to witnessing the trio’s on-screen chemistry combined with Bhansali’s distinctive storytelling and visual style.
With no official glimpse of the film revealed so far, curiosity around its looks, characters and storyline continues to grow. Mounted on a massive scale, Love & War is scheduled to release worldwide in cinemas on January 21, 2027. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu, the film is expected to be among the biggest cinematic offerings of 2027.
मुंबई : भारतीय सिनेमा में भव्यता, रोमांस और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को नई पहचान देने वाले संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में प्रवेश कर गई है।
‘लव एंड वॉर’ इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन शानदार कलाकार भंसाली के भव्य सिनेमाई संसार का हिस्सा बने हैं। तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली की अनूठी कहानी कहने की शैली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है।
फिल्म की अब तक कोई झलक सामने नहीं आई है, ऐसे में इसके लुक, कहानी और किरदारों को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली ‘लव एंड वॉर’ से 2027 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में शामिल होने की उम्मीद है।
मुंबई: भारतीय सिनेमा में भव्यता, रोमांस और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को नई पहचान देने वाले संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में प्रवेश कर गई है।‘लव एंड वॉर’ इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन शानदार कलाकार भंसाली के भव्य सिनेमाई संसार का हिस्सा बने हैं। तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली की अनूठी कहानी कहने की शैली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है।फिल्म की अब तक कोई झलक सामने नहीं आई है, ऐसे में इसके लुक, कहानी और किरदारों को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली ‘लव एंड वॉर’ से 2027 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में शामिल होने की उम्मीद है।



