एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’

Corporate Mitra’ to Become a New Force for MSMEs 

मुंबई/नई दिल्ली: देश के एमएसएमई सेक्टर को नियमों के पालन और कारोबारी जरूरतों में पेशेवर सहयोग देने की दिशा में ‘कॉर्पोरेट मित्र’ पहल ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के मार्गदर्शन में आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई द्वारा शुरू किए गए इस कोर्स के पहले बैच में 2879 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

 

1 सितंबर 2026 को लॉन्च हुए कॉर्पोरेट मित्र लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए व्यवस्थित लर्निंग और क्षमता-विकास की शुरुआत की गई। आईसीएआई मुख्यालय में आयोजित आधिकारिक लॉन्च कार्यक्रम में मंत्रालय और तीनों प्रोफेशनल संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। ‘कॉर्पोरेट मित्र’ का उद्देश्य प्रशिक्षित और प्रमाणित पैरा-प्रोफेशनल्स का ऐसा समूह तैयार करना है, जो एमएसएमई को किफायती पेशेवर सहायता उपलब्ध करा सके। यह पहल आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई की विशेषज्ञता को आईआईटी मद्रास, आईआईटी मद्रास प्रवर्तक और स्वयं प्लस के तकनीकी एवं अकादमिक सहयोग से जोड़ती है।

 

12 महीने के इस कोर्स में छह महीने की करीब 150 घंटे की ऑनलाइन अकादमिक लर्निंग और उसके बाद छह महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल है। यह पहल न केवल एमएसएमई को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करते हुए देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और समावेशी आर्थिक विकास को भी गति देगी।

 

Mumbai/New Delhi: The ‘Corporate Mitra’ initiative has taken a significant step towards providing professional support to India’s MSME sector in regulatory compliance and business requirements. Launched under the guidance of the Ministry of Corporate Affairs (MCA) by ICAI, ICSI and ICOAI, the first batch of the course has registered 2,879 students.

 

The Corporate Mitra Learning Management System (LMS), launched on September 1, 2026, marks the beginning of structured learning and capacity building under the initiative. The official launch event was held at the ICAI headquarters in the presence of senior officials and representatives from the Ministry and the three professional institutes.

The ‘Corporate Mitra’ initiative aims to create a pool of trained and certified para-professionals who can provide affordable professional assistance to MSMEs. The programme brings together the expertise of ICAI, ICSI and ICOAI with the technological and academic support of IIT Madras, IIT Madras Pravartak and Swayam Plus.

 

The 12-month course comprises six months of online academic learning involving approximately 150 hours, followed by six months of on-the-job training.

The initiative is expected not only to strengthen the MSME ecosystem but also create new employment opportunities, while contributing to ease of doing business and inclusive economic grow

th across the country.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button