आजमगढ़:महिला की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Azamgarh: Family alleges murder over woman's suspicious death, police investigating

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायका पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के साथ ही आत्महत्या के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।सिरसाल गांव निवासी अलीम विदेश में रहकर काम करता है। घर पर उसकी पत्नी शबीना (35) अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शबीना अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिजनों ने समझा कि वह सो रही है। काफी देर बाद जब कमरे में जाकर देखा गया तो वह बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी।घटना की जानकारी शबीना के मायके शाहगंज थाना क्षेत्र के सरहदा गांव में दी गई। सूचना मिलते ही मृतका की भाभी समेत मायके पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने महिला की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी।डायल-112 की सूचना पर पुलिस रात करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शबीना की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।शबीना की मौत से उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका की सबसे छोटी बेटी महज दो वर्ष की है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button