आजमगढ़:सिटीजन बेकरी में कर्मचारी की मौत, फांसी लगाए जाने की सूचना से मचा हड़कंप

Azamgarh: Death of an employee at Citizen Bakery, news of hanging causes panic

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार स्थित सिटीजन बेकरी में रविवार की शाम करीब 6 बजे एक कर्मचारी द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल तेजी से की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।घटना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है। जैसे ही आधिकारिक रूप से कोई और जानकारी प्राप्त होती है, उसे अपडेट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button