आजमगढ़:सिवान में मिला छत-विक्षत शव कहीं गुमशुदा राहुल शर्मा का तो नहीं
Azamgarh: The mutilated body found in Siwan is that of missing Rahul Sharma.
महराजगंज (आजमगढ़)स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के सिवान में पोखरे के पास बुधवार की शाम को मिला छत-विक्षत शव जिसकी पहचान मुश्किल थी कहीं वह एक सप्ताह पूर्व गुमशुदा राहुल शर्मा का तो नहीं ।
गत 12 सितंबर को क्षेत्र के मलहपुरवा गांव निवासी राहुल शर्मा उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र कमलेश शर्मा की स्थानीय थाने पर दर्ज कराई गई गुमशुदगी के आधार पर आसंका ब्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा उसके परिजनों को पहचान के लिए बुलाया गया, तो मौके पर पहुंचे राहुल शर्मा के पिता शव तो नहीं पहचान सके किंतु पास मौजूद कपड़ों को देखकर दहाड़ मारने लगे । दुविधा की स्थिति में पुलिस ने प्रमाणिक पुष्टि हेतु उक्त शव को मोर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए फ्रीजर में स्टोर करवा दिया और पिता का ब्लड सैंपल जिला अस्पताल भेज कर डीएनए टेस्ट के माध्यम से शव की प्रमाणिकता का प्रयास कर रही है ।
उक्त कमलेश शर्मा पांच बहनों के बीच इकलौता घर का चिराग था तथा पिता के साथ दिल्ली में एक ई रिक्शा कंपनी में काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था । उसकी शादी गत 25 फरवरी को रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया रुस्तमसराय गांव निवासी अमरनाथ शर्मा की पुत्री एकता शर्मा के साथ हुई थी । पति-पत्नी में आपसी ताल-मेल न होने के कारण पत्नी पिछले ढाई महीने से अपने मायके में रह रही थी । ससुराल वालों ने उसके ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी कर रखा है । मां कैंसर से पीड़ित है । दो बहनों का विवाह हो चुका है जबकि तीन बहनों की शादी होना अभी बाकी है । गत 11 सितंबर को वह अपने पिता व मां के साथ दिल्ली से घर आया । सहदेवगंज बाजार में पहुंचा तो वहां बाढ़ राहत का राशन बट रहा था । उसने अपने पिता से राशन और घर का कुछ जरूरी सामान लेकर बाद में आने के लिए कह कर मां को लेकर घर जाने के लिए कहा तो पिता व मां घर चले गये । देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद हो गया तो घर वालों ने उसकी तलाश करना शुरू किया, किंतु उसका कुछ पता नहीं चला । 12 सितंबर को पिता द्वारा स्थानीय थाने पर ससुराल वालों पर गायब करने की आसंका व्यक्त करते हुए स्थानीय थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई । कोई पता न चलने पर 14 सितंबर को पुनः पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई गई । इसी बीच बुधवार को स्थानीय थाने से एक शव की पहचान करने का फोन आया तो पिता मौके पर पहुंचे और कपड़ों को देखकर अपने बेटे की आशंका व्यक्त करने पर परिवार में कोहराम मच गया । इधर पुलिस गुमशुदा का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा कर आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।



