Azamgarh News: विश्वकर्मा पूजा पर सेठारी-सियरहां बाजार में खुला समृद्धि फैमिली रेस्टोरेंट

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
विश्वकर्मा दिवस पर सेठारी-सियरहां बाजार में खुला समृद्धि फैमिली रेस्टोरेंट
स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ जन्मदिन व मैरिज एनिवर्सरी पार्टी की भी रहेगी विशेष व्यवस्था
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत सेठारी-सियरहां बाजार में विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को समृद्धि फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित पीडब्ल्यूडी ठेकेदार राजेश राय, पिंटू तिवारी एवं मुक्तिनाथ राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मौजूद लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में नई सुविधा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई।
रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर अंगद यादव, अंकित यादव एवं दुर्गेश यादव ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और परिवार के साथ बेहतर खान-पान का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है। समृद्धि फैमिली रेस्टोरेंट प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगा।
रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। यहां जीरा राइस, चाऊमीन, बर्गर, चिकन राइस, मंचूरियन राइस, मंचूरियन ग्रेवी, पिज्जा, चिली पनीर, पनीर राइस सहित कई अन्य व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में केवल खान-पान ही नहीं, बल्कि जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी तथा अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। परिवार के साथ बैठकर भोजन करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी से रेस्टोरेंट परिसर में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालकों को नए प्रतिष्ठान के लिए बधाई देते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।



