Mau news:पीएम मोदी के जन्मदिन पर घोसी में हुए विविध कार्यक्रम। भाजपा नेता ने अधिकारियों संग बाटे फल,25 लोगों ने किया रक्तदान

Mau News: Various events were held in Ghosi on PM Modi's birthday. BJP leader distributed fruits with officials, and 25 people donated blood.

Mau News:मऊ। घोसी,प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय, टडियांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश चंद्रा अपनी टीम के साथ अस्पताल का भ्रमण कर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

पूर्व विधायक ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन पूरी तरह जनसेवा को समर्पित है, और उनके जन्मदिन पर मरीजों की सेवा करना ही सबसे सच्चा उपहार है।

रक्तदान शिविर का आयोजन

कार्यक्रम के अन्त में भाजपा नेता अतुल शर्मा के नेतृत्व में 25 लोगों ने रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया। इस पहल की अस्पताल प्रशासन और चिकित्साकर्मियों ने भी जमकर सराहना की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में अधीक्षक डॉ एचके पंकज के नेतृत्व में जन्म दिन पर विविध सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अनंग पाल सिंह ,

अतुल शर्मा,अजय राजभर ,सुरेश राजभर, राजकुमार राजभर ,संतोष पांडेय, डा अनिल, डा एसएन आर्य,डा साबिर खान, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button