Azamgarh News:दीपों से जगमगाया शिव मंदिर, मोदी के दीर्घायु की कामना के साथ मनाया गया जन्मदिन
आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
दीपों से जगमगाया शिव मंदिर, मोदी के दीर्घायु की कामना के साथ मनाया गया जन्मदिन
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत बिलरियागंज मंडल में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन श्रद्धा, उल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में बिलरियागंज स्थित शिव मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंदिर में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं भीमबर स्थित ब्रह्म बाबा के प्रांगण में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्राचीन शिव मंदिर पटवध कौतुक के परिसर और सरोवर के किनारे ग्राम प्रधान रमन्टू उपाध्याय तथा सेक्रेटरी अभय नाथ राय के नेतृत्व में दीप जलाए गए। दीपों से सजे मंदिर परिसर का दृश्य श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान बिलरियागंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव और मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। संयोगवश मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय का भी जन्मदिन इसी दिन होने के कारण कार्यकर्ताओं ने उनका भी जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दीपोत्सव, हवन-पूजन और जन्मदिन समारोह के दौरान पूरा मंदिर परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की।
इस मौके पर दीपक मिश्रा, रविशंकर तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, आलोक गुप्ता, सूर्यभान सोनकर, अरविंद पाठक, दिलीप गुप्ता, सूरज राय, दयाशंकर यादव, आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



