Azamgarh news:गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयघोष के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन
आजमगढ़:विसर्जन से एक दिन पहले हुआ भव्य भंडारा, ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके श्रद्धालु
गंभीरपुर/आजमगढ़। ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम सभा गंभीरपुर में शनिवार की देर रात गणेश उत्सव का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद बाबा विश्वनाथ दास मंदिर के बगल स्थित जलाशय में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विसर्जन यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी ढ़ोल नगाड़ो की धुन पर थिरकती हुई नजर आई।जानकारी के अनुसार समाजसेवी संदीप कुमार स्वर्णकार की ओर से प्रतिवर्ष गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के बाद शुक्रवार की रात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चले भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।शनिवार की रात विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे बाजार से गुजरे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ दास मंदिर के समीप स्थित जलाशय में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इस अवसर पर अभिषेक उपाध्याय पत्रकार ,रामअवतार स्नेही पत्रकार,नैतिक सोनी, प्रदीप सोनी, शशिकांत उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, किशन गुप्ता, सुभाष यादव, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरसिंह यादव, अनिल सिंह अरारा, अरुण गुप्ता, इंजीनियर संजय यादव, श्याम बहादुर यादव, अतुल गिरी, कन्हैया यादव, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील राम, ताऊ यादव, निरहु कन्नौजिया, अनूप यादव,पद्माकर मिश्रा,प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू मिस्त्री समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



