आजमगढ़:नशा मुक्त युवा अभियान में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
Azamgarh: Students took a pledge to be drug-free in the drug-free youth campaign.
आजमगढ़ 20 सितंबर 2026सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत आजमगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा जिला युवा अधिकारी डॉ.भावना के निर्देशन में शिब्ली नेशनल कॉलेज, आजमगढ़ में “नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, थाईलैंड पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एवं भाजपा के सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।प्राचार्य प्रो.अफसर अली के मार्गदर्शन और डॉ. नवी हसन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान, भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में ईराम जहिर ने प्रथम, सुषमा पांडेय ने द्वितीय, इंशा फातिमा ने तृतीय और अवंतिका कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में शेख जकिया ने प्रथम, अलशिफा खातून ने द्वितीय, आस्था यादव ने तृतीय तथा जारा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. असीम खान एवं डॉ. मनीष अब्बास शामिल रहे।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माय भारत वॉलंटियरों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संदेश रहा—“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो।”



