आजमगढ़:विश्व हिंदू महासंघ ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य

Azamgarh: Vishwa Hindu Mahasangh performed service work in the old age home on the death anniversary of late Mahant Avaidyanath ji.

आजमगढ़।विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में पूज्य ब्रह्मलीन महंत युगपुरुष अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान महासंघ की टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सेवा-सहयोग किया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूज्य महंत जी का पूरा जीवन राष्ट्र, धर्म और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर वृद्धजनों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी अमृत सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की टीम इसी तरह सामाजिक कार्य और राष्ट्र की एकता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत माता की जय और जय श्री राम के उद्घोष के साथ महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button