आजमगढ़:अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बने अरुण कुमार सिंह, साथियों ने दी बधाई

Azamgarh: Arun Kumar Singh became the district president of the Instructor Welfare Committee, colleagues congratulated him.

गंभीरपुर /आजमगढ़। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति, जनपद आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचित होने की जानकारी मिलते ही जिलेभर के अनुदेशकों में खुशी का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों और अनुदेशक साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल एवं प्रदेश सचिव संदीप सिंह यादव ने अरुण कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही अनुदेशकों की समस्याओं, लंबित मांगों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मनीष गुप्ता, रामानंद यादव, तेज बहादुर यादव, रुपेश सिंह, राम बचन, संतोष श्रीवास्तव, नितिन यादव, वीरेंद्र भारती, ओमकार गौतम, निवेदिता राय, अशोक कुमार मौर्य, अभाजीत यादव, पंकज सिंह, अमित सिंह समेत जनपद के समस्त अनुदेशक साथियों ने अरुण कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी अनुदेशक साथी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही अनुदेशकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button