Azamgarh News:भीरा में नाई समाज की बैठक संपन्न, प्रगति और नाई रेट सूची पर हुई चर्चा, बाजार में निकाला पैदल मार्च

भीरा में नाई समाज की बैठक संपन्न, प्रगति और नाई रेट सूची पर हुई चर्चा, बाजार में निकाला पैदल मार्च

आजमगढ़/ठेकमा

विकासखंड ठेकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत भीरा में मंगलवार को पंचायत भवन पर भारतीय नाई सविता सलमानी महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नाई समाज के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने की।

 

बैठक में मुख्य रूप से नाई समाज की वर्तमान स्थिति, सामाजिक व आर्थिक प्रगति, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही हजामती कार्य की नई रेट सूची को लेकर भी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। तय किया गया कि सभी नाई भाई एकजुट होकर निर्धारित रेट सूची का पालन करेंगे और समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

 

बैठक के समापन के बाद नाई समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश देने के लिए भीरा बाजार में बड़ा पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान समाज के लोगों ने अपने हक और सम्मान की आवाज बुलंद की। बाजार में मार्च को देख लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

 

इस अवसर पर गुलाब शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष ठेकमा, डॉ. रमेश तहसील अध्यक्ष लालगंज, दीनदयाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सावन शर्मा, कमालुद्दीन सहित बड़ी संख्या में नाई समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button