लालगंज में एसडीएम ने प्रधान, कोटेदार, एएनएम, आशा संगिनी व सचिवों के साथ की बैठक

फॉर्म-6 की रोजाना मॉनिटरिंग होगी, घर-घर सर्वे में BLO का साथ देंगे ग्राउंड वर्कर

लालगंज, आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र एसी-351 लालगंज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को और तेज करने के लिए उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने प्रधान, कोटेदार, एएनएम, आशा संगिनी व सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची का काम सिर्फ BLO का नहीं है, इसमें सभी ग्राउंड वर्कर की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि फॉर्म-6 कितने दिए गए और कितने भरकर वापस आए, इसकी रोजाना मॉनिटरिंग की जाए। कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।एसडीएम ने कहा कि सभी प्रधान, कोटेदार, एएनएम, आशा संगिनी व सचिव अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे में BLO का सहयोग करें। विशेष अभियान दिवसों पर सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ सकें।

बैठक में समन्वित प्रयास के लिए सभी ग्राउंड वर्कर की संयुक्त सूची सभी विभागाध्यक्षों के साथ साझा की जा रही है। इससे सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और कार्य में तेजी आएगी। एसडीएम ने कहा कि जहां भी समस्या आएगी, उसका तुरंत समाधान कराया जाएगा।उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के कार्य को पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ पूरा करें। शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची के लिए प्रशासन के साथ-साथ गांव के सभी जनप्रतिनिधियों व कर्मियों की भूमिका अहम है।बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button