Azamgarh News:325000 लाख के बकाये पर 1.055 हेक्टेयर भूमि की नीलामी,

325000 लाख के बकाये पर 1.055 हेक्टेयर भूमि की नीलामी,
नरसिंह पवई । पवई थाना क्षेत्र के सराय पुल गांव में।एसडीएम फूलपुर के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, खैरुद्दीनपुर बैंक में सराय पुल गांव निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र रामानन्द का किसान क्रेडिट कार्ड का लोन बकाया था।बकाया राशि की वसूली के लिए 1.055 हेक्टेयर भूमि की नीलामी की कार्रवाई की गई। संबंधित भूमि पर बैंक का करीब 3,2,5000 रुपये बकाया था।कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम, संग्रह अमीन आवेश कुमार, हल्का लेखपाल विपिन तथा राजस्व निरीक्षक अशोक यादव और पवई पुलिस मौके पर मौजूद रही। राजस्व विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि को कुर्क किया।बताया गया कि बैंक का बकाया लंबे समय से शेष था। बकाया राशि की वसूली के लिए राजस्व विभाग और बैंक की ओर से यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



