Azamgarh News:मेरा युवा भारत आजमगढ़ द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, मुजार सुरैना, ब्लॉक अजमतगढ़ में पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
मेरा युवा भारत आजमगढ़ द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, मुजार सुरैना, ब्लॉक अजमतगढ़ में पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन*
*पोस्टर मेकिंग के माध्यम से युवाओं ने दिया स्वच्छ भारत, नशामुक्ति और जल संरक्षण का संदेश*
*सेवा पखवाड़ा में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग, उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित*
आजमगढ़, 22 सितम्बर 2026//
मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, मुजार सुरैना, ब्लॉक अजमतगढ़ में पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन, नशामुक्त युवा, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, सड़क सुरक्षा, हरियाली से खुशहाल भारत एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक सुनील कुमार एवं प्रबुद्धज्ञान सेन ने युवाओं को सेवा पखवाड़ा, मेरा युवा भारत एवं विकसित भारत के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा संजना ने प्रथम स्थान, कक्षा 9 की छात्रा अस्मिता प्रजापति ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 10 के छात्र आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।



