Jabalpur news:रांझी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की बाइकें बरामद

Jabalpur News: Rapid action by Ranjhi Police – Two notorious vehicle thieves arrested, stolen bikes recovered

जबलपुर की रांझी पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और संदिग्धों की तलाश शुरू की, जिसके बाद हिमांशु सोनी और हिमांशु झारिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

सीएसपी सतीश साहू ने बताया

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। प्रार्थी अश्विनी सिंह और हर्ष गुप्ता की शिकायतों पर रांझी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। फिलहाल दोनों से सख्ती से पूछताछ जारी है और पुलिस चोरी की अन्य वारदातों तथा बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान वाहन चोरी के और मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button