Jabalpur news:उषा ठाकुर के बयान पर महिला कांग्रेस का विरोध, पोस्टर जलाकर जताया आक्रोश

महिलाओं से माफी की मांग, बयान वापस लेने की चेतावनी

जबलपुर। भाजपा विधायक उषा ठाकुर द्वारा देश की युवतियों और महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में जबलपुर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका सोनी के नेतृत्व में बलदेवबाग अग्रवाल बारात घर के पास पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रियंका सोनी ने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर युवतियों को लेकर दिए गए बयान का आधार और सबूत उषा ठाकुर को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि उषा ठाकुर अपना बयान वापस लेते हुए देश की समस्त महिलाओं से जल्द माफी मांगें, अन्यथा आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं पूर्व शहर अध्यक्ष अनुभा शर्मा ने भी बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक महिला और जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें महिलाओं की शक्ति और सम्मान के लिए आवाज उठानी चाहिए, लेकिन उनके बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button