Jabalpur news:संजीवनी नगर हादसे के बाद पुलिस अलर्ट: बड़ा पत्थर सब्जी मंडी के गणेश पंडाल में खुले बिजली तारों पर रांझी पुलिस का एक्शन

Jabalpur News: Police alert after Sanjeevani Nagar accident: Ranchi police take action on exposed power lines at the Ganesh pandal in Bada Patthar Sabji Mandi.

जबलपुर:संजीवनी नगर इलाके में गणेश पंडाल के पास खुले बिजली के तारों की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बड़ा पत्थर सब्जी मंडी स्थित गणेश पंडाल में पुलिस ने तुरंत बड़ा एक्शन लिया। पंडाल में चल रहे भंडारे के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजी (DJ) और अन्य विद्युत उपकरणों के लिए सड़क व जमीन पर खुलेआम बिजली के तार फैलाए गए थे, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से सुरक्षात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने जमीन और सड़कों पर बेतरतीब तरीके से बिछाए गए खतरनाक बिजली के तारों को हटवाया। साथ ही, पंडाल समिति और आयोजकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button