Azamgarh news :70वीं विद्यालय मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

70वीं विद्यालय मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप के लिए बनाई जगह

आजमगढ़, मऊ व बलिया के करीब 110 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, विभिन्न भार वर्गों में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते प्रथम स्थान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए स्थान बनाया।

पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपदों के करीब 110 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आजमगढ़ के खिलाड़ियों में अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति एवं आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव एवं दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह एवं श्रेया यादव तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में मंडलीय सचिव दिनेश सिंह सहित चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव एवं हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे तथा कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव सहित अन्य प्रशिक्षक एवं निर्णायक उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन में खेल वामा सारथी के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button