आजमगढ़:हड़ताल के बीच भी एक्शन में एसडीएम नेहा मिश्रा, धारा 116 के मामले का किया स्थल निरीक्षण

Azamgarh: SDM Neha Mishra in action even amidst strike, conducted site inspection of Section 116 case

लालगंज, आजमगढ़ तहसील में हड़ताल के बावजूद प्रशासनिक कार्य रुकने नहीं दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज न्यायालय में विचाराधीन धारा 116 के एक महत्वपूर्ण मामले में तरफकाजी गांव में स्थल निरीक्षण उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के द्वारा किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रभावित दोनों पक्ष और राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे। एसडीएम नेहा मिश्रा ने मौके पर ही दोनों पक्षों को सुना और राजस्व टीम को निष्पक्ष जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि हड़ताल होने से जनता पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए वह स्वयं स्थल पर जाकर मामलों की सुनवाई कर रही हैं, ताकि आम जनमानस को न्याय मिलने में देरी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button