जबलपुर:लिफ्ट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, घरेलू काम के दौरान हुआ हादसा
Jabalpur: Woman seriously burnt after being hit by lift, accident occurred while doing household work

Jabalpur news,
जबलपुर:जैसुजा सिटी फेस-2 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक महिला घरेलू काम के दौरान लिफ्ट की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला घर के पास स्थित 10 मंजिला इमारत के पीछे काम कर रही थी, तभी लिफ्ट की मशीन में करंट उतरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि कॉलोनी के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और जल चुकी महिला को किसी तरह बाहर निकाला। घटना के बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला का शरीर लगभग 40 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष और चिंता का माहौल है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



