आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा:भाई की शादी में आए युवक की करंट लगने से मौत,परिवार में कोहराम

Tragic accident in Azamgarh: Young man who came to his brother's wedding died due to electrocution, chaos in the family

नरसिंह पवई आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के दोस्तपुर (लहुरामपुर) गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार दोस्तपुर (लहुरामपुर) निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र राम उजागिर अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान खंभे से विद्युत तार गिर गया, जिसकी चपेट में आने से सुनील कुमार करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र माहुल क्षेत्र में बिजली के तार काफी जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर तार टूटकर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।बताया गया कि मृतक किसी निजी कंपनी में कार्य करता था और अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। सुनील कुमार के परिवार में पांच वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही पवई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम गोपाल तथा उपनिरीक्षक नीतीश कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था की जांच कर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button