Azamgarh News:साइड मांगने को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
साइड मांगने को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को नामदारपुर निवासी सुमित गुप्ता ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि वह विकास भवन से जरूरी काम निपटाकर घर लौट रहा था। नेशनल स्पोर्ट के पास जाम लगा होने के कारण उसने साइड लेकर निकलने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर जामा मस्जिद के पास कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 508/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार 29 सितंबर को उपनिरीक्षक शशि सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित मो. शाकिब पुत्र वहीद, उम्र करीब 24 वर्ष तथा वहीद पुत्र स्व. हबीब, उम्र करीब 54 वर्ष, दोनों निवासी दलसिंगार, थाना कोतवाली, आजमगढ़ को दलसिंगार मोहल्ले से करीब 13:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में चालान कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शशि सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुशवाहा और कांस्टेबल लवकुश मौर्य थाना कोतवाली शामिल रहे।



