Azamgarh News:सेवा संकल्प अभियान के समापन पर पूर्व विधायक अरुण कांत यादव ने दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल

सेवा संकल्प अभियान के समापन पर पूर्व विधायक अरुण कांत यादव ने दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल

नरसिंह पवई/आजमगढ़। विकास खंड पवई के सभागार में आयोजित पांच दिवसीय सेवा संकल्प अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरुण कांत यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी पवई संतोष कुमार ने किया।सरकार की मंशा के अनुरूप आयोजित अभियान में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर पर पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से पहुंचाना रहा।समापन समारोह में पूर्व विधायक अरुण कांत यादव ने तीन दिव्यांग लाभार्थियों अखिलेश, लालचंद और गुड्डू को ट्राईसाइकिल वितरित की। उन्होंने लाभार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाभार्थियों को साड़ी, चुनरी, फल एवं खीर खिलाकर उपहार प्रदान किए गए। पोषण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में चयनित दस बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए।अभियान के समापन अवसर पर विद्युत, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, पंचायत, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विजय सिंह, जीत गौतम, वेद प्रकाश यादव, राजेश पाण्डेय, संतोष पाण्डेय तथा प्रांतीय परिषद सदस्य राममनी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button