Azamgarh News:कूटरचित दस्तावेजों से दोबारा पासपोर्ट बनवाने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

कूटरचित दस्तावेजों से दोबारा पासपोर्ट बनवाने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद में पासपोर्ट बनवाने में कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग और पूर्व में दर्ज तथ्यों को छिपाकर दोबारा पासपोर्ट बनवाने के मामलों में आजमगढ़ पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेंहनगर और कन्धरापुर पुलिस ने की।

मेंहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोहम्मद आसिफ पुत्र अफजाल अहमद उर्फ मोहम्मद अफजल, निवासी वार्ड नंबर-10 हरिवंश नगर, कस्बा मेंहनगर को लखराव पोखरा के पास से मंगलवार को करीब 11 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने पूर्व में जारी पासपोर्ट के तथ्यों को छिपाते हुए जन्मतिथि, पिता का नाम और पता में अलग-अलग विवरण दर्शाकर दोबारा पासपोर्ट बनवाया था। इस संबंध में थाना मेंहनगर में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 340(2) तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह और कांस्टेबल वीरेंद्र यादव शामिल रहे।

वहीं कन्धरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुन्नू पुत्र पुरसोत्तम, निवासी ग्राम व पोस्ट गौरी नरायनपुर को मोतीगंज बाजार से करीब 150 मीटर आगे नरायनपुर जाने वाले मार्ग से सुबह करीब 10:28 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने पूर्व में जारी पासपोर्ट में अंकित जन्मतिथि से अलग जन्मतिथि दर्शाकर फ्रेश कैटेगरी में पासपोर्ट बनवाने के लिए कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में थाना कन्धरापुर में मुकदमा अपराध संख्या 235/2026 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) में अभियोग पंजीकृत है।

कन्धरापुर पुलिस की गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक लाल सिंह, कांस्टेबल अफजल अन्सारी, कांस्टेबल अमित जायसवाल और कांस्टेबल विजय यादव शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button