Azamgarh news :07 अक्टूबर को प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मण्डल के कार्यालय में आयोजित होगी डाक अदालत

07 अक्टूबर को प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मण्डल के कार्यालय में आयोजित होगी डाक अदालत

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मण्डल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि डाक विभाग से संबंधित शिकायतों एवं परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 03:00 बजे प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मण्डल के कार्यालय में डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों, परिवादों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर उनके निस्तारण की कार्यवाही डाक अदालत के माध्यम से की जाएगी।

संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि डाक विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें, परिवाद एवं आपत्तियां दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 04:30 बजे तक प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मण्डल के कार्यालय में उपलब्ध करा दें, ताकि प्रकरणों को डाक अदालत में विचारार्थ सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 03:00 बजे निर्धारित समय पर स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button